तुमसे तहसील के पवनारखारी चिचोली सुंदरटोला गांव में रात्रि के समय कंपनी के द्वारा वायु प्रदूषण से घट रही मानव व पशु पक्षियों की संख्या ठोस कार्रवाई करने की जरूरत





पोलिस की आवाज को जानकारी मिलेनुसार तुमसर तहसील के पवनारखारी चिचोली सुंदरटोला गांव में कंपनी के द्वारा जल प्रदूषण वायु प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण का असर सिर्फ मानव पर ही नहीं पशु पक्षियों को भी पड़ता है कंपनी रात्रि के समय चालू रखा जाता है व लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण मानव पशु पक्षियों की संख्या में लगातार घटती चली जा रही है कारखानों से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण मानव पक्षियों व पशु के संवर्धन के लिए अगर समय रहते कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई तो अधिकांश पशु पक्षी इतिहास के पन्नों पर कैद हो जाएंगे
वृक्षों की कटाई पर रोक लगाने की जरूरत
पक्षियों पशु को अगर प्रकृति का हिस्सा बनाए रखना है तो वायु प्रदूषण पर रोक लगाना बहुत जरूरी है वायु प्रदूषण पर अंकुश लगने के लिए वृक्षों की कटाई पर रोक लगाना जरूरी है विकास के नाम पर उसको की कटाई का अंतहीन सिलसिला कब रुकेगा अति संवेदनशील वर्ग में आने वाले पक्षियों के संवर्धन के लिए नागरिकों तथा पक्षी मित्रों के सहयोग से वन विभाग की ओर से जनजागृति करके विशेष अभियान चलाया जाना बहुत जरूरी हो गया है
पक्षियों की सुरक्षा करने की आवश्यकता
पक्षी अगर घर में रहने के लिए आने लगे तो उन्हें पकड़ने की कोशिश ना करें बल्कि उन्हें अन्न के 2 दाने खाने के लिए दे सामान्यता विदर्भ में दिखने वाले पक्षियों में चिड़िया कबूतर कौवा समेत कुछ अन्य प्रजातियों का समावेश है मौसम में हुए बदलाव के कारण भी पक्षियों की संख्या लगातार घट रही है और रही सही कसर वन विभाग वह वायु प्रदूषण से पूरी हो रही है विदर्भ की आबोहवा मैं बदलाव के कारण गीदड़ सारस समेत कई स्थानांतरित पक्षियों का बसेरा भी कम होने लगा है अगर समय रहते पक्षियों की संख्या के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा गया तो आने वाले समय में प्रकृति पक्षी से शून्य हो जाएगी
रूपसिंग फत्तू जी पिलगर
पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क
पत्रकार
जाहिरात के लिए संपर्क करें
