भंडारा ( कारधा) – पवनी (निलज) मार्ग से जान हथेली पर रख गुजर रहे नागरिक
पंकज वानखेडे अड्याळ पवनी :::
पोलीस की आवाज न्यूज नेटवर्क ::
👇 दोपहिया चालकों को दुर्घटना का सर्वाधिक खतरा
भंडारा निलज महामार्ग का कार्य शुरू होकर वर्षों हो गए। कुछ जगह के कार्य हो गए, परंतु जहा कार्य अधूरे बचे है वहां वाहन चालकों को जान हथेली पर लेकर सफर करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया। आस पास कीचड़ फैल गया है। ऐसे में इतने बदहाल मार्ग पर यात्रा कैसे करे यह
सवाल नागरिक, यात्री तथा विद्यार्थी कर रहे हैं।
महामार्ग तैयार करने के लिए जहा खुदाई कार्य किए वहां के कार्य आज भी अधूरे छोड़े गए है। दवड़ीपार से बोरगांव महामार्ग पर तो गड्ढों की भरमार है। यह पर वाहन धारकों को वाहन चलाते समय रुक रुक कर वाहन चलाना पड़ता है। यह मार्ग यहा वहा से फूटा हुआ है, परंतु अब तक संबंधित विभाग इस ओर अनदेखी कर रहा है। जब भंडारा जिले में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी का आगमन हुआ तभी गड्ढों में मिट्टी व मुरूम से भरा गया, परंतु अब इस मार्ग पर फिर से गड्ढे दिखाई दे रहे है। भंडारा से निलज महामार्ग सबसे अधिक परेशानी दवडीपार से बोरगाव फाटा, इटगांव तथा वहा से आगे नेरला तक होती है। कुछ महीने
पहले केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी का आगमन भंडारा जिले में हुआ। उसी समय संबंधित विभाग ने तथा जिम्मेदार अधिकारी ने इस मार्ग के गड्ढे भरे गए थे। इसलिए ग्रामस्थ, प्रवासी तथा वाहन चालकों ने उस समय नितीन गडकरी का आभार माना, पर कुछ दिनों में स्थिति बदतर हो गई।


