Uncategorized

तुमसर तहसील के सीतासावंगी गांव में आदिवासी समाज ने वीरांगना रानी दुर्गावती को याद किया

पोलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क को जानकारी मिलेनुसार वीरांगना महारानी दुर्गावती की पुण्यतिथि आदिवासी समाज ने मनाया उस कार्यक्रम में जिले के पोलिस अधीक्षक जाधव ने मार्गदर्शन करते हुए बोले पुराने जमाने में लड़ाई तलवार से लड़ी जाती थी लेकिन आधुनिक युग में महा लड़ाई समझदारी से लड़ी जाती है इस कारण आदिवासी समाज के प्रत्येक बच्चे ने शिक्षा ग्रहण करना चाहिए सीतासावंगी मैं गोंडवाना कृति संघर्ष समिति द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती बलिदान दिन एव मेघावी छात्रों के सत्कार समारोह पर में मार्गदर्शन कर रहे थे उन्होंने कहा कि तुमसर तहसील यहां आदिवासी बहुल क्षेत्र है एवं समाज के लोग चुस्त व शारीरिक रूप से संपन्न है इससे समाज के युवाओं ने पुलिस भर्ती आर्मी व क्रीडा स्पर्धा के साथ भाग लेना चाहिए

आयोजन में हिस्सा ले विद्यार्थी

उन्होंने बताया कि भविष्य में पोलिस विभाग भंडारा जिले में स्पर्धा परीक्षा अंधश्रद्धा निर्मूलन व्यसन मुक्ति आदि उपक्रमों का आयोजन किया जाएगा इसमें समाज के छात्र-छात्राओं ने भाग लेना चाहिए प्रमुख अतिथि प्राचार्य डॉक्टर चेतन कुमार मसराम एवं जिला प्रकल्प अधिकारी मोरे ने आदिवासी छात्रों को आधुनिक शिक्षा की जानकारी दी विवेकानंद पॉलिटेक्निकल कॉलेज सीतासावंगी प्राचार्य ने आदिवासी छात्रों के लिए कॉलेज में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी

मेघावी छात्रों का सत्कार

इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की ओर से जिला कृति समिति के अध्यक्ष अशोक उईके द्वारा सम्मान चिन्ह देकर भंडारा जिले के पोलिस अधीक्षक वसंत जाधव का सत्कार किया गया इसके साथ ही वसंत जाधव द्वारा आदिवासी समाज के मेधावी छात्रों का प्रमाण पत्र देकर सत्कार किया गया आदिवासी समाज के आई.ए.एस अधिकारी राजेंद्र भारुड द्वारा पुस्तक का वितरण किया गया आदिवासी समाज के कार्यक्रम में उपविभागीय पुलीस अधिकारी संतोषसिंग बिसेन गोबरवाही पोलिस स्टेशन के थानेदार दीपक पाटिल व पोलिस कर्मचारी उपस्थित थे प्रास्ताविक गोंडवाना कृति समिति की अध्यक्ष प्रभा पेंदाम ने किया आदिवासी समाज के नेता अनिल टेकाम , लक्ष्मीकांत सलामे , चितरंजन पुसाम , उप सरपंच हरिप्रसाद वाढिवे एवं अशोक उईके , मैं समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला सफलतार्थ पोलिस उप निरीक्षक विलास कंरगामी पुलिस सिपाही राहुल प्रत्येकी , दुर्गा प्रसाद परतेती , कैलाश परतेती , संतोष वाढीवे ,धुर्वे इन्होंने सहयोग किया

रूपसिंग फत्तू जी पिलगर
पत्रकार
पोलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button