जिला परिषद स्कूल बोरी नाईक में 76वें गणतंत्र दिन उत्साह
नागपूर खबर : जिला परिषद स्कूल बोरी नाईक के पटांगन में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमिला तुलसकर , मुख्य उपस्थिति माधुरी चकोले सरपंच ग्रामपंचायत बोरी, उपसरपंच नथू करमोरे, सचिव मोनाली ढाबले, राकेश लांबट, रामदास चकोले , पुलिस पाटिल चक्रधर थोटे, रवीन्द्र तुलसाकर सदस्य, पूर्व सदस्य पंढरी तुलसकर, भोजराज थोटे, उपास क्षीरसागर, गोपीनाथ चकोले, गोपाल चकोले, शिवा चकोले, अंबादास लांबट उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न कला मंचों पर अपने अव्यक्त गुणों को प्रस्तुत किया तथा लेज़ीम, वेशभूषा, नृत्य, समूह गान आदि कला दिखाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला परिषद स्कूल में संविधान प्रस्तावना का पाठ किया गया. कार्यक्रम का सुत्रसंचलन मोहुर्ले मुख्याध्यापक, प्रास्ताविक वसंता गजभिये, आभार प्रदर्शन अरुणा नानवटकर ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बोरी नाइक के महिला-पुरुष उपस्थित थे।
