ST बस स्टैंड के सामने भयानक हादसा।
तुमसर वार्ता:-भंडारा जिले के तुमसर शहर में 50 हजार के उपर लोकसंख्या है। तुमसर शहर को कुबेर नगरी के नामसे जाना जाता है। यहाँ पर लोंगो का आवागमन भारी संख्या में रहता है। यहाँ के रस्ते आवागमन के लिए संकुचित होते जा रहे हैं। फिर भी ईन रस्तो से भारी वाहनो का आना-जाना तेज रफ्तार से चलते रहता है जिसमें आये दिन दुर्घटनाओं में बढोत्तरी हो रही है। ऐसी एक घटना *तुमसर बस स्टैंड* के सामने घटी। तुमसर निवासी आंबेडकर वार्ड की महिला कौशल्या दहाट अपने लडके को स्कुटी से बस स्टैंड पर छोड़कर घर वापसी के समय तेज रफ्तार से जानेवाले ट्रक से महिला को टक्कर मारने से जगह पर ही महिला की मौत हो गयी। ईस घटना के फिर्यादी लडका रितीक दहाट तुमसर पोलीस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। तुमसर पोलीस ने आरोपी ट्रक चालक ईमराम ईकबाल को हीरासत में लेकर गुन्हा दाखल किया। घटना के एक दिन पहले ही महिला का जन्मदिन हर्ष उल्लास से मनाया गया था।
आगे की जांच तुमसर पोलीस स्टेशन के पोलीस निरीक्षक संजय गायकवाड़ ईनके मार्गदर्शन में तुमसर की पोलीस कर रहे हैं।



