क्राइम
हो रहा है अवैध रेती का उत्खनन…
मध्यप्रदेश में चोरी हो रही महाराष्ट्र की रेती
बालाघाट/भंडारा वार्ता:-महाराष्ट्र राज्य के भंडारा के तुमसर तहसील में बावनथड़ी नदी से मध्यप्रदेश के रेत माफिया और जिले के कुछ राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता के द्वारा बावनथड़ी नदी महाराष्ट्र राज्य आष्टी गाव की सिमा से अवैध रेती उत्खनन जोरो चल रहा है। अवैध उत्खनन रोखने के लिए महाराष्ट्र सरकार के राजस्व और पुलिस विभाग हर संभव कोशिश कर रहे हैं फिर भि असफलता की ओर जा रहे।

ईससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र के राजस्व को करोड़ों रुपयों का चुना लगकर मध्यप्रदेश के रेती माफिया मालामाल हो रहे हैं।
ईस घटना को देखते हुए क्षेत्र कि जनता में आक्रोश बढ रहा है।

महाराष्ट्र शासन ने महसुल एवं पुलिस विभाग को आगाह करते हुए कडी से कडी कार्रवाई करने पर जोर देने की जरुरत है।




