Uncategorized

समचार: प्रेस विज्ञप्ति। नावाड़ीह अंचल परिषद,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक संपन्न।(संवाददाता,गणेश प्रसाद महतो ,झारखंड राज्य) ————————‐—————- दिनांक 16 जुलाई 2022 को कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय प्रांगण मे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,नावाड़ीह अंचल परिषद की बैठक का0 अनंत लाल महतो ,पुर्व मुखिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया :– 1) नावाड़ीह अंचल परिषद ,भा0क0पा0 का अंचल सम्मेलन दिनांक 30-31 जुलाई 2022 को नारायण पुर ( नावाडीह प्रखंड) मे होगा। 2) दिनांक 19 जुलाई 2022 को बोकारो समाहरणालय के समक्ष अग्निपथ योजना के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम भा0क0पा0 जिला कमिटी की ओर से दिया जायेगा। इस धरने के इस कार्यक्रम मे मुद्दा-जमीन जो भूमि बैंक मे चला गया है,उसकी वापसी और गैर मजरुआ बन्दोबस्तीजमीन का राजस्व वसूली चालू करने, बालू ,सीमेंट पर लगी रोक हटाने,महंगाई, भ्रष्टाचार, के खिलाफ ,गैस-पेट्रोल की कीमतों मे अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के जैसे अनेकों जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ,धरना कार्यक्रम आहुत है। बतौर पर्यवेक्षक राज्य परिषद सदस्य का0गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि जब शासक अपनी सफलता की बात न कर दूसरों मे दोष दूढने लगे तब समझ लेना चाहिए कि अपनी विफलताओं को छीपाने की कोशिश हो रही है।यही काम केंद्र की सरकार कर रही है।जन विरोधी कार्य कर रही है।अग्नि पथ ,स्थायी नौकरियों को खत्म कर एक निजी व्यवस्था ला रही है जिसमे युवाओं का भविष्य सुरक्षित नही है। अंचल मंत्री का0 नुनुचंद महतो ने अपना कार्य रिपोर्ट पेश किया जिस पर साथियों ने बहस किया। मौके पर का0 जानकी महतो, का0 हनीफ़,का0 अमरू महतो, कार्तीक महतो, रामचंद्र यादव, का0 पोखन महतो,का0 चमन महतो,मुकेश कु0 महतो,का0 जानकी महतो( पेक),का लखन महतो,का0 सोनाराम प्रजापति एवं युवा नेता मनोज कुमार मह्तोएव्ं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button