Uncategorized

तेंदु पत्ता केन्द्रो की जांच हो-गेडाम, पंचायत समिती सदस्य

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य गेडाम ने तेंदूपत्ता केंद्रों पर की जांच की मांग

पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क को जानकारी मिलेनुसार तुमसर तहसील के ग्रामीण भागों में तेंदूपत्ता का काम शुरू किया गया है । इस तहसील अंतर्गत आने वाले गांव सितासावंगी , गुडरी , चिखला , हमेशा , कवलेवाड़ा, घानोड , सुंदरटोला , येदरबुची , आष्टी , लोभी, कुरमुडा , बालापुर, गणेशपुर, पवनारखारी , गोबरवाही, इन 15 गांव का तेंदूपत्ता संकलन करने का एक यूनिट बनाया गया है तेंदूपत्ता संकलन का ठेका गोंदिया की एक कंपनी को दिया गया है मजदूरों ने बताया पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र गेडाम को तेंदूपत्ता संकलन केंद्र पर पत्तों के १०० बंडल पर 5 बंडल अतिरिक्त ज्यादा लिया जाता है इसका पस्तूरी नाम दिया जाता है इन अतिरिक्त ५‌ बंडल का कोई भी भुगतान नहीं मिलता पंचायत समिति सदस्य गेडाम ने बताया कि इस यूनिट क्षेत्र का तापमान 45 से 46 डिग्री इन ग्रामीण भागों के जंगलों में शेरों की काफी धूम मची हुई है ग्रामीण के तेंदूपत्ता मजदूर चिलचिलाती धूप में अपनी जान जोखिम में डालकर एक-एक तेंदूपत्ता तोड़कर बंडल बनाते हैं और संकलन केंद्र में ले जाते हैं जहां बिना कोई सुनवाई के १०० बंडल पर 5 बंडल अतिरिक्त लिया जाता है मतलब एक घर का मजदूर 100 बंडल बनाता है तो उसमें 5 बंडल ज्यादा मांगा जाता है तो एक-एक गांव में 200- 300 घर रहते हैं इतने घरों से पांच पांच बंडल लिया जाता तो 15 गांव से कितना बंडल लूटा जा रहा है

१) देखा जाए तो एक तरफ गर्मी की मार,
२) गरीब जनता को मजदूरी की मार,
३) मजदूरों को महंगाई की मार,
४) जंगलों में शेरों का डर,
नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र गेडाम ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर संबंधित भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही कर ग्रामीण के मजदूरों को हो रही लूट को रोकने की अपील की है

रूपसिंग फत्तू जी पिलगर
विशेष पत्रकार
पुलिस की आवाज न्यूज़ नेटवर्क जाहिरात ‌ के लिए संपर्क करें
७०५८०५०२६६

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button