Uncategorized

रनेरा – सिलेगाव रास्ता बना हादसो का केन्द्र

प्रतिनिधि चंद्रशेखर भोयर
सिहोरा:- तुमसर तहसील में आने वाले रनेरा – सिलेगाव रास्ता हादसो को आमंत्रित कर रहा है. इस रास्ते का निर्माण रनेरा – सिलेगाव – वाहनी – मांडवी – तिरोडा – गोंदिया इन गाव व शहर को जोड़ने के लिए किया गया. इस रास्ते पर पहले छोटा पुलिया था. बारिश मे यातायात मे आने वाली दिक्कतो को ध्यान में रखते हुए इस रास्ते पर पुलिया का पुनरनिर्माण किया गया. इसका काम पुरा होने की चर्चा भी चल रही है. जब की पुलिया बन गया पर उस पर का कब्जा अभी तक ठेकेदार ने छोड़ा नही. पुलिया पर से आवागमन अभी तक चालु नही होने के कारण पुलिया के बाजू मे बने कच्चे रास्ते से आना – जाना चल रहा है.

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}


अभी इस क्षेत्र में बारिश अपनी हजेरी लगा चुकी है जिसके कारण कच्चे रास्ते से जाना वाहन धारक और किसान को अपने जान पर खेलने जैसा प्रसंग निर्माण हो चुका है. अभी बार बार होने वाले हादसो के कारण ये रस्ता हादसों का केन्द्र बन गया है.

 बताया जाता है कि तीन दिन पहले ग्राम सिलेगाव निवाशी सुखशाम येले रनेरा से अपने घर लौटते समय इसी पुलिया के बाजू से बने कच्चे रास्ते से जाते जाते खड्डे मे अपनी दो पहिया वाहन के साथ गिर पड़े. उन्हें अंदरूनी मार लगने के कारण उन्हें खाजगी अस्पताल सिहोरा मे भर्ती किया गया.  इसके पहले भी ऐसे ही हादसे होने के कारण सार्वजनिक बांधकाम विभाग को लेखी तक्रार दी गई किंतु अभी तक कोई भी कर्मचारी या अधिकारी चौकसी करने नही पहुंचा जिसके कारण संबंधित विभाग पर शंकाये जताई जा रही है. 

 इस रास्ते से गाव के लोग आना -  जाना करते हैं और अभी बारिश के कारण किसानों को रात दिन अपने खेत पर इसी रास्ते से जाना पड़ता है. यातायात मे होने वाली इस दिक्कत को विभाग जल्द दुर करे.  और पुलिया पर से जल्द यातायात की सुरुवात की जाये अन्यथा हम सभी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे. 

…. राजेंद्र (राजू) ढबाले, जि. प. सदस्य.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button