Uncategorized

*महाराष्ट्र मे चल रहा है राजनितीक घमासान*

पोलीस कि आवाज नेटवर्क कि महिला रिपोर्टर के द्वारा प्रस्थुत
ईस बीच अपने ऊपर हुए हमले के मामले में पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज करवाने बीजेपी नेता किरीट सोमैया मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। हालांकि तकरीबन एक घंटे पुलिस स्टेशन में बिताने के बावजूद उनकी FIR नहीं दर्ज की गई। उनका आरोप है कि मुंबई पुलिस एक फेक FIR की कॉपी मीडिया में सर्कुलेट कर रही है। इस दौरान सोमैया ने कहा कि उन पर जो हमला हुआ, उसकी पटकथा ‘मातोश्री’ में लिखी गई थी।

6 मई तक जेल में रहेंगे राणा दंपती
इससे पहले हॉलिडे कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी पर तुरंत सुनवाई से मना करते हुए 29 अप्रैल की डेट तय की। मंगलवार को अर्जी खारिज होने के बाद उनके पास बॉम्बे हाईकोर्ट का विकल्प है। अदालत के आदेश के बाद 6 मई तक नवनीत राणा मुंबई के भायखला जेल में और रवि राणा नवी मुंबई के तलोजा जेल में रहेंगे। राणा दंपती ने शनिवार को CM उद्धव ठाकरे के निवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।

गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। राणा दंपती की गिरफ्तारी के बाद गृह मंत्रालय की ओर से राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नवनीत राणा केस में पूरी जानकारी मांगी गई है। खार थाने में राणा दंपती संग हुए अमानवीय व्यवहार पर एक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। लोकसभा विशेषाधिकार और आचार समिति ने MHA से पहले एक रिपोर्ट मांगने को कहा था।

फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं: राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं, हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए किसी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दाखिल नहीं हुआ है। कल मुंबई हाईकोर्ट ने भी इस बारे में अपना मत रखा है। हनुमान चालीसा आप जरूर पढ़िए अपने घर में और मंदिर में जाकर पढ़िए। शिवसेना सांसद संजय राउत ने आगे कहा, ‘दूसरे के घर में जाकर अगर आप हनुमान चालीसा के नाम पर माहौल खराब करेंगे तो आप गुनहगार होंगे।’

उन्होंने BJP नेता किरीट सोमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चेहरे पर टोमैटो सॉस लगाकर इसे खून बता रहे हैं और लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

संजय राउत ने कहा-फडणवीस की भूमिका अलोकतांत्रिक है।
संजय राउत ने कहा-फडणवीस की भूमिका अलोकतांत्रिक है।
औरंगाबाद में लगी धारा 144
इस बीच लाउडस्पीकर विवाद में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए औरंगाबाद में आज से 9 मई तक धारा 144 लगा दी है। 3 मई को मनसे चीफ राज ठाकरे यहां एक बड़ी रैली करने वाले थे। मनसे चीफ ने ईद के दिन तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

महाराष्ट्र को अशांत करने की हो रही कोशिश: गृह मंत्री
मौजूदा हालत पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा, ‘महाराष्ट्र की पुलिस को जो अधिकार प्राप्त है वो उस हिसाब से काम कर रही है। मुंबई पुलिस शानदार काम के लिए ही जानी जाती है और आगे भी जानी जाएगी। महाराष्ट्र को अशांत करने की कोशिश हो रही है जो हम सफल नहीं होने देंगे। मैंने बार-बार स्पष्ट किया है जब से मौजूदा सरकार महाराष्ट्र में आई है तब से विपक्ष खुश नहीं है और वे कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी हालत में मौजूदा सरकार को असंगठित करें।’

हाईकोर्ट ने राणा दंपती को फटकार भी लगाई
इससे पहले सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राणा दंपती की दूसरी FIR (IPC की धारा 353) रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए जमकर फटकार लगाई। इस FIR में दोनों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है। कोर्ट ने कहा कि किसी के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ना किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। राणा दंपती की वजह से लॉ एंड ऑर्डर की समस्‍या पैदा हो गई थी। पुलिस की इस बात में तथ्य है। याचिकाकर्ता (राणा दंपती) एक जन प्रतिनिधि हैं, इसलिए उनकी जवाबदारी भी बड़ी है। बड़ा पद बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है। यह सबको पता है। इसलिए ऐसे लोगों को कुछ भी जिम्मेदारी की भावना से बोलना चाहिए। इसकी अपेक्षा की जाती है।

स्वार्थी करमकर
महिला प्रतिनिधी
पोलीस कि आवाज न्युज नेटवर्क
तालुका तुमसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button